आगरा के कमला नगर में बुधवार सुबह ट्रांसपोर्टर राकेश गुप्ता को घर के गेट पर आगरा पुलिसकर्मियों ( Agra police ) ने डंडे से पीटा इससे कॉलोनी के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर मेयर नवीन जैन के साथ व्यापारी पहुंच गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।
लॉकडाउन ( Lockdown) में पुलिस ( Agra police ) की ज्यादती किस कदर है, इसकी बानगी बुधवार सुबह भी सामने आई। न्यू आगरा के कमला नगर में बुधवार की सुबह ट्रांसपोर्टर को घर के गेट पर पुलिसकर्मियों ने डंडे से पीट दिया। इससे कॉलोनी के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। ट्रांसपोर्टर की उनके घर के गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा डंडे से की गई पिटाई वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसमें पुलिसकर्मी डंडे से ट्रांसपोर्ट की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
इसके बाद आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने हैड कांस्टेबिल राकेश शर्मा और कांस्टेबिल दिनेश को निलंबित कर किया। इससे पहले बल्केश्वर में वृद्ध दुकानदार को दुकान से निकालकर सड़क पर लिटाकर पीटा गया था। वीडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज का तबादला हुआ था।
घटना बुधवार यानि आज सुबह नौ बजे की है। कमला नगर के ब्लॉक सी-32 निवासी राकेश गुप्ता का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। राकेश के अनुसार उनके छोटे भाई संजय गुप्ता न्यूरो सर्जन हैं। राकेश ने बताया कि वह घर से 100 मीटर दूर से मेडिकल स्टोर पर स्कूटर से दवा लेने जा रहे थे। आगे चौराहे पर चेकिंग होती देख उन्हें याद आया कि हेलमेट घर पर ही रह गया है। उन्होंने हेलमेट लेने के लिए स्कूटर को घर की ओर मोड़ दिया। यह देख् वहां चेकिंग करते दो पुलिसकर्मी भी बाइक से पीछा करते हुए आ गए।
राकेश ने बताया कि स्कूटर को घर के गेट पर रोकते ही पुलिसकर्मी ( Agra Police ) भी वहां पहुंच गए। वह जब तक कुछ बताते पुलिसकर्मियों ने डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उनके चोट आ गयी। उन्हें डंडे से पीटते देख कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। लोगों और वहां रहने वाले व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
व्यापारी नेता टी.एन अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी से मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके लिए वह विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और क्षेत्रीय पार्षद के साथ थाने पर भी गए। व्यापारी की तहरीर दिलवाई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?