आगरा जिले में शुक्रवार शाम सात बजे मौसम का मिजाज अचानक से बिगड़ गया। करीब 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। इस आंधी-तूफान ( storm and rain )से आगरा जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है।
दर्जनों मकान ढह गए। इससे एक बच्ची सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।सैकड़ो की संख्या में पेड़ धराशायी हुए हैं। शहर और देहात में बिजली के खंभे टूट गए। बिजली ठप होने से शहर में अंधेरा छा गया। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद कर दी गई।
शुक्रवार सुबह बारिश होने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम होते-होते मौसम फिर बिगड़ गया और तकरीबन सात बजे आई तेज आंधी ( storm and rain ) से लोग सहम गए। लगभग 35 मिनट तक चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई।
गांव नगला कर्म सिंह में मकान गिरने से छह साल की बच्ची नंदिनी की मौत हो गई। उसके पिता रमेश चंद सहित चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र में 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 के रामशंकर की मौत हो गई।
आगरा कैंट के सुल्तानपुरा में तूफान ( storm and rain ) में हसमुद्दीन लाला के घर की छत गिर गई। उनके दो बेटे घायल हो गए। शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में आंधी से मकान गिर गया। इसमें पांच लोग दब गए।मकानों की टीन शेड उड गईं, बारिश भी तेज होती गई। इसके बाद रफ्तार कुछ कम हुई, रात 7: 55 बजे तक बारिश होती रही। 
कुदरत का कहर इंसान पर ही नहीं, बेजुबान पर भी बरपा। गांव कोटरा मौजा मुटावई में ट्रांसफार्मर गिरने और पेड़ गिरने से दो भैसें मर गईं। फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगर चंद में कई पक्षी मर गए। उधर, आंधी के दौरान फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की गाड़ी के आगे पड़े गिर गया। वो काफी देर तक आगरा-जयपुर मार्ग पर फंसे रहे। सांसद ने बताया कि हाईवे पर सैकड़ों पेड़ गिर पड़े हैं।
रात 7: 30 बजे तक बारिश 28 एमएम हुई है। मौसम विभाग के मॉनीटरिंग सिस्टम का संपर्क भी रात 7: 30 बजे टूट गया। ऐसे में तूफान की रफ्तार और बारिश का सटीक आकलन शनिवार को हो सकेगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत