आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ रहा है।स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।कोरोना संक्रमण ( COVID+ve) का आंकड़ा अब 900 पार पहुंच गया है। सोमवार को 08 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive )आई है। इससे जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 910 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 795 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।सोमवार को एक संक्रमित की मौत होने से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है ।चिंताजनक है यह मौत का आंकड़ा ।
एत्मादपुर कस्बा के मोहल्ला कोठी निवासी रिटायर्ड दरोगा के कोरोना पॉजिटिव ( COVID+ve) मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बा में यह पहला केस है। जिसकी सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। घर के 22 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। रविवार को मिले संक्रमित केसों में मंडी समिति स्थित जेपी नगर, जयपुरिया हाउसिंग कॉलोनी बरौली अहीर, राहुल, नगर बोदला, पुल छिंगा मोदी, एत्मादुद्दौला, जगदीशपुरा और राजनगर लोहामंडी क्षेत्र शामिल हैं।
नगला रामबल, यमुना पार निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि ( COVID+ve) हुई थी, उनके स्वजनों के भी सैंपल लिए गए। 18 साल के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। लोहामंडी निवासी 65 साल के मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती किया गया। यहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बगदा, बरौली अहीर रोड निवासी 35 साल के मरीज को तेज बुखार आ रहा था, उनकी जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ( COVID+ve)आई है। जिला अस्पताल में बुखार और बेचैनी होने पर 45 साल के बोदला जगदीशपुरा निवासी मरीज को भर्ती किया गया। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एत्माउददौला निवासी 68 साल के मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जगदीशपुरा निवासी महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इनकी 40 साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?