लॉकडाउन ( Lockdown ) के नियमों में राहत मिलते ही उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले में कैश वैन से 22.70 लाख लूट (Cash van robbed) लिए। अलीगढ़ (Aligarh ) के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के समद रोड पर सोमवार सुबह अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
अलीगढ़ (Aligarh ) सिविल लाइंस क्षेत्र के समद रोड पर सोमवार को बड़ी वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े कैश वैन से 22.70 लाख लूट (Cash van robbed) लिए। वैन में मौजूद गार्डों पर बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिससे जवाब में गार्डों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से फायरिंग होने पर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान तीन राहगीरों के छर्रे भी लगे हैं। रास्ते में जाते वक्त एक महिला का कुंडल भी लूट लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। नाकेबंदी की जा रही है।
घटना करीब साढ़े बारह बजे की है। पीएनएस प्रोवाइडर सर्विस की कैश वैन ने शहर के तीन स्थानों से रुपये लिए। पहले बारद्धारी स्थित एक बैंक से लिए। इसके बाद एक अन्य बैंक और फिर समद रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग पहुंची। यहां एलआइसी से 22 लाख 70 हजार रुपये लिए। इन रुपयों को लेकर कंपनी का एजेंट रजत नीचे आया और वैन की ओर जा रहा था तभी बदमाशों ने हमला (Cash van robbed) कर दिया।
बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। दोनों बाइक पर थे। वे रजत के पास बाइक से ही आए। एक बदमाश ने कट्टे के बट से रजत पर हमला किया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगे। तभी वैन (Cash van robbed) में सवार गार्डों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ओर से करीब चार राउंड फायरिंग हुई। लेकिन, बदमाश भागने में सफल रहे।
बदमाशों की फायरिंग से तीन राहगीर घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, गोलियों की आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग भाग निकले। चीख पुकार काफी देर तक होती रही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?