जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबल आतंकवादियों का सफाया करने में लगे हुए हैं। आवंतीपोरा (Awantipora) के त्राल (Tral) इलाके के साइमोह गांव (Saimoh) में मंगलवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहा एनकाउंटर (Tral encounter) चल खत्म हो गया है। इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया (Two terrorists killed) है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है सुरक्षाबलों की आतंकियों से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद अवंतीपोरा पुलिस, 42 राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ ने सोमवार देर रात ऑपरेशन शुरू किया था,सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम आतंकियों का एनकाउंटर (Tral encounter) किया ।
पुलिस ने बताया कि (Tral encounter) सुरक्षाबलों ने आंतकी को सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उसने सेना पर फायरिंग शुरू की दी। फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की और 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अब इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
‘एनकाउंटर (Tral encounter) में मारे गए आतंकवादियों के पास से दो AK-47, दो पिस्टल, कई हैंड ग्रेनेड और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।मारे गए इन दोनों आतंकियों का संबंध अंसार गजवातुल हिंद से बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन ये दोनों लोकल ही हैं।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का ज्वॉइंट ऑपरेशन था।। इससे पहले रविवार सुबह अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहीं, शनिवार को कुलगाम ( Kulgam ) में भी एनकाउंटर हुआ था।
दरअसल इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ( Indian Army ) द्वारा किए गए कार्रवाई में 13 अतंकवादी मारे गए, नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को सेना ने सोमवार को मार गिराया। वहीं 28 मई से शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक 4 दिनों में 13 आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?