आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ रहा है।स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। COVID+ve का आंकड़ा अब 919 पहुंच गया है। मंगलवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। अब मृतक संख्या 44 हो गई है। वहीं नौ नए संक्रमित भी मिले हैं। इससे जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 919 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 796 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है ,मंगलवार को सिर्फ एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है।
सोमवार को आगरा में भर्ती हुए दो मरीजों को मंगलवार को हाथरस और फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।आज एक 62 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हुई है।वही लोहामंडी क्षेत्र के 65 साल के मरीज को बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पूरा परिवार मूर्ति बनाने का काम करता है। एसएन में उनके कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। 29 मई को मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित 44 मरीजों ( COVID+ve ) की मौत हो चुकी है।
आगरा के ( COVID+ve ) पिनाहट निवासी 46 साल की महिला मरीज को होम क्वारंटाइन किया गया था। उन्हें निमोनिया के लक्षण होने पर जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। 57 साल के शास्त्रीपुरम निवासी मरीज, होम क्वारंटाइन की गई 29 साल की महिला मरीज को भी निमोनिया की शिकायत होने पर जांच कराई गई। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 साल के शाहगंज निवासी मरीज को निमोनिया की शिकायत होने पर एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएन इमरजेंसी में भर्ती 60 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, नाई की मंडी निवासी 37 साल के युवक को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। यहां कोरोना की पुष्टि हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?