भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) कभी भी भारत पहुंच सकता है। मुंबई में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, इसलिए उसे मुंबई ही लाया जाएगा। जांच एजेंसियों के कुछ सूत्रों ने संकेत दिए कि माल्या का विमान बुधवार (Wednesday) रात को मुंबई ( Mumbai) हवाई अड्डे पर उतर सकता है। मीडिया की खबरों में इस बात की चर्चा है अगर वह रात में मुंबई पहुंचा तो उसे कुछ देर सीबीआई (CBI ) ऑफिस में रखा जाएगा। बाद में उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
दरअसल, यूके कोर्ट ने 14 मई को विजय माल्या (Vijay Mallya) के भारत प्रत्यर्पण पर आखिरी मुहर लगाई थी। नियम के अनुसार, भारत सरकार को माल्या को उस तारीख से 28 दिन के अंदर यूके से ले आना है। ऐसे में 20 दिन गुजर चुके हैं। उधर, प्रत्यर्पण की सारी कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में माल्या को कभी भी भारत लाया जा सकता है।
ध्यान रहे कि यूके की अदालत (UK court ) ने अगस्त 2018 में विजय माल्या (Vijay Mallya) की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय जांच एजेंसियों से उस जेल का विस्तृत ब्योरा मांगा था जहां प्रत्यर्पण के बाद माल्या को रखा जाएगा। तब एजेंसियों ने मुम्बई स्थित ऑर्थर रोड जेल की एक सेल का वीडियो यूके कोर्ट को सौंपा था जहां माल्या को भारत लाए जाने पर रखने जाने की योजना है। एजेंसियों ने तब यूके कोर्ट को आश्वस्त किया था कि माल्या को दो मंजिला ऑर्थर रोड जेल परसिर के अंदर बेहद सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा।
बंद पड़े किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के मालिक विजय माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। वह 2 मार्च, 2016 को भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग गया था। भारतीय एजेंसियों ने यूके की कोर्ट से माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की और लंबी लड़ाई के बाद यूके की अदालत ने 14 मई को माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर मुहर लगा दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?