उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अंबेडकरनगर (Ambedkaranagar ) जिला अस्पताल ( District Hospital ) के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS ) डॉक्टर एसपी गौतम की मंगलवार को कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना वायरस से पांच दिन तक जंग लड़ने वाले अंबेडकरनगर जिले में महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संत प्रकाश गौतम जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस संक्रमण से होने के बाद पीजीआई लखनऊ में इलाज करा रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मंगलवार के दोपहर निधन हो गया। वे करीब 58 वर्ष के थे। स्वास्थ्य विभाग में प्रथम श्रेणी के अधिकारी की प्रदेश में पहली मौत हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS ) डॉक्टर संत प्रकाश गौतम की बीते तीन जून की रात में तबीयत खराब हुई थी। उन्हें जिला चिकित्सालय में ही भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चार जनवरी के भोर में लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज हो रहा था। पांच जून को उनमें कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) की पुष्टि हुई थी। बीते दो दिन से वे वेंटीलेटर पर रखे गए थे। बीते सोमवार को उनके हालत में सुधार भी हुआ था लेकिन बुधवार के दोपहर में उनकी मौत हो गई। बीते चार जून को जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के दौरान ही सीएमएस का शुगर लेवल हाई हो गया था और एक्सरे रिपोर्ट में भी कोरोना के लक्षण मिले थे।
जिला अस्पताल ( District Hospital ) का संकट काल चल रहा है। सीएमएस (CMS ) की जहां मौत हो गई है, वहीं चार स्टॉप संक्रमित है और कोरोना से जंग लड़ रहा हैं। इस बीच जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट विनय प्रकाश त्रिपाठी की भी हालत बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत है। उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसपी गौतम की मौत की खबर से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अपने फेसबुक वॉल पर भावुक पोस्ट लिखकर सीएमएस को श्रद्धांजलि दी। डीएम ने लिखा, ‘अलविदा डॉक्टर गौतम इस लड़ाई में यहां तक साथ देने के लिए। अम्बेडकरनगर आपको भुला नहीं सकेगा।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?