असम (Assam) में तिनसुकिया (Tinsukia) जिले के बागजन तेल कुएं में लगी आग (Baghjan Fire ) से 7,000 लोग प्रभावित हुए हैं और राज्य सरकार ने उन्हें मुआवजा देने का एलान किया है। असम के उद्योग मंत्री चंद्र मोहन पटोवरी ने बुधवार को तिनसुकिया जिले के बागजान का दौरा किया, जहां गैस कंपनी ऑयल इंडिया के तेल के कुएं में में आग लगी है। उन्होंने ही 7,000 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी दी और मुआवजे का एलान किया।
गौरतलब है कि असम में तिनसुकिया (Tinsukia) जिले के बागजान तेल कुएं में मंगलवार को लगी भीषण आग बुझने में कई दिन लगने की संभावना है। हालांकि इसे 1.5 किमी के दायरे में सीमित कर दिया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआइएल) के दो अग्निशमन कर्मियों की मौत हो गई है। इनमें राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी शामिल है। उनके शव बुधवार को घटनास्थल के नजदीक जलीय क्षेत्र से मिले। यह कुआं पिछले 15 दिनों से अनियंत्रित तरीके से गैस उगल रहा है। आग से आसपास के जंगल, घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
तिनसुकिया (Tinsukia) जिले के बागजान तेल के कुएं में आग लगने के बाद दो अग्निशमन कर्मी दुर्लोव गोगोई और टिकेश्वर गोहेन
लापता हो गए थे, एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह उनके शवों को बरामद कर लिया। मृत्यु की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। दोनों कंपनी के अग्नि सेवा विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर थे। गोगोई जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी भी थे और अंडर-19 व अंडर-21 वर्ग के कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्होंने असम का प्रतिनिधित्व किया था। वह ओआइएल की फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे।
एक बयान के मुताबिक दोनों को पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मरणोपरांत वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा ओआइएल दोनों के परिवारों को उनके सेवाकाल के मुताबिक क्रमश: एक करोड़ और 60 लाख रुपये की धनराशि देगी। इसके अलावा हर विस्थापित परिवार को शुरुआत में 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।
डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क के नजदीक स्थित इस कुएं में आग से हुए नुकसान का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। आग इतनी भीषण है कि 30 किमी दूर से उसके धुएं को देखा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे नेशनल पार्क की जैव विविधता को खतरा पैदा हो गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?