आगरा( AGRA) के वरिष्ठ फोटो पत्रकार (Senior photojournalist) ब्रजेश सिंह (Brajesh Singh) का बुधवार की सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। करीब 60 वर्षीय ब्रजेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (एम्स) में इलाज भी चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी रिजू, पुत्र देवांश सिंह, पुत्री खुशी सिंह हैं। ब्रजेश सिंह के निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
बताया जाता है कि ब्रजेश सिंह(Brajesh Singh) ने फोटो जर्नलिज्म की शुरुआत दिल्ली में ‘मिड-डे’ अखबार से की थी। यहां लंबे समय तक काम करने के बाद वे अमर उजाला, आगरा आ गए थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ में भी काम किया था। इस दौरान उन्होंने कुंभ, नैनीताल के सुरम्य स्थलों पर लघु फिल्में भी बनाईं।ब्रजेश सिंह इंडियन फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे ।
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज ने ब्रजेश सिंह (Brajesh Singh) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये लिखा है आगरा में फोटो पत्रकारिता को नए आयाम देने वाले साथी बृजेश सिंह का चले जाना बेहद पीड़ादायी है । वे बहुत लंबे समय तक कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते रहे और अंततः हार गए। जीवन के आखिरी वर्षों का उनका अनुभव पत्रकारिता के मौजूदा दौर को लेकर बेहद पीड़ादायी रहा । उनके एक भूखण्ड पर कुछ लोग कब्जा कर रहे थे । उन्होंने साक्ष्यों के साथ पत्रकारों से मदद की कई बार गुहार लगाई , पर जिम्मेदार पदों पर बैठे पत्रकारों के व्यवहार ने उन्हें बेहद पीड़ा दी ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?