दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना की चपेट में आ गये है। लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने मंगलवार को टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी बीच उन्होंने दोबारा टेस्ट कराया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टेंशन बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के कई मंत्री और अधिकारी शामिल थे।
दिल्ली ( DELHI ) के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)की बुधवार को एक बार फिर चाइनीज वायरस कोरोना की जांच की गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मंगलवार तड़के भर्ती कराया गया था। कल भी उनकी कोविड-19 की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी।
सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain)को बुखार था ऐसे में पहली जांच के 24 घंटे बाद बुधवार को फिर कोविड-19 (COVID-19) जांच की गई। इसकी रिपोर्ट शाम में आई जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी के चौथे नेता हैं जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।सत्येंद्र जैन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हलचल बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल सरकार के कई मंत्री और अधिकारी शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) फिलहाल राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?