जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा और शोपियां (Shopian ) जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। शोपियां जिले में सिर्फ 11 दिन में के भीतर सेना ने ताबड़तोड़ ऐक्शन दिखाते हुए 18 आतंकियों (18 Terrorists ) को अलग-अलग 5 एनकाउंटर ( Shopian Encounter 5) में मार गिराया है।
कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी कामयाबी का दिन रहा,क्योंकि आज घाटी में पुलवामा और शोपियां जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। शोपियां में पांचवे एनकाउंटर में ( Shopian Encounter 5) में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है ।शोपियां जिले के के मुनांद-बंदपावा इलाके में आज भी सुरक्षा बलों ने एक को ढेर कर दिया। अन्य मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। पिछले 11 दिनों के भीतर शोपियां में यह पांचवां एनकाउंटर था ।मंगलवार को शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चौथी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया था । तुर्कवंगम इलाके हुई थी। मारे गए आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen ) में जिला कमांडर जुबैर अहमद वानी उर्फ रहमान निवासी तुर्कवंगम जैनपोरा शोपियां, मुनीबुल हक निवासी सुगान और कामरान जहूर मन्हास उर्फ अबु बकर निवासी यावूरा शोपियांडीजीपी जम्मू दिलबाग सिंह ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि जून में ही सुरक्षाबलों संग हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 18 आतंकी (18 Terrorists )मारे जा चुके हैं।पिछले बुधवार को तीसरी मुठभेड़ में शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक साथ 5 आतंकियों को मार गिराया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?