उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के एटा (Etah ) जिले में में शुक्रवार की शाम एक निर्माणाधीन पुल (bridge collapses) अचानक नीचे गिर गया। इससे निर्माण कार्य में लगी मशीन और एक बोलेरो कार सहित चार वाहन दब गए।हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गार्डरों वजन काफी बडे और भारी होने के कारण वेबस बने हुए है। गार्डर हटाने के लिए मशीनें बुलाई गई है। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान यहां दबे मैक्स पिकअप से दो शव को निकाला गया है। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है वहीं दो मजदूर सतेंद्र और नरेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है।पिकअप गाड़ी में बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी है।पिकअप गाड़ी में सवार नरेश (40) निवासी नींबू का बाग फिरोजाबाद और पुष्पेंद्र (35) निवासी लोहा खार बागवाला, एटा की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में साढू लगते थे।कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुल के नीचे कई अन्य के दबने होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य चल रहा है। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। एटा (Etah ) जिले में एनएच 91 पर जीटी रोड पर अलीगढ़ और मैनपुरी बाइपास के समीप यह पुल छछेना नहर पर बन रहा है। इसका निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। बताया गया है कि शुक्रवार को पुल पर बीम डाला जा रहा था, तभी यह हादसा (bridge collapses) हो गया। पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech Limited ) आगरा की कंपनी इसका निर्माण करा रही है।
शुक्रवार की शाम को मशीन गार्डर रख रही थी कि अचानक तीन गार्डर नीचे गिर गया। जैसे ही इन गार्डरों की नीचे तीन बाहन दब गए। इसमें एक बोलेरो कार, पुल पर काम करने वाली मशीन तथा एक बाइक बताई जा रही है। बोलेरो में भूसा भरा था। बोलेरो में कितने लोग थे यह कुछ नहीं पता चल सका है।निर्माणाधीन पुल (bridge collapses) गिरने की आवाज सुन आसपास लोग एकत्रित हो गए। गार्डरों के वजन बोलेरो और मशीन जमीन में मिल गए। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। बार्डरों का वजन इतना भारी है इनको हटाने के लिए प्रशासन को मशक्कत शुरू कर दी है। दूसरी ओर हादसा होते ही पुल पर काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी फरार हो गए


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?