फिरोजाबाद ( Firozabad ) के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway )पर शनिवार सुबह आगे जा रहे ट्रक से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।
प्रयागराज (Prayagraj ) के थाना मेजा क्षेत्र के गांव गोसौरा निवासी रविनेश पांडेय (33) पुत्र अखिलेश पांडेय किसी निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी पत्नी रूबी पांडेय बीमार थी। रविनेश अपनी पत्नी रूबी को दिल्ली के चिकित्सक को दिखाने अपने पुत्र लक्ष्य को लेकर अपनी कार से दिल्ली गए थे।
दिल्ली से चिकित्सक को दिखाने के बाद वो गाजियाबाद अपने साढ़ू सत्येंद्र के घर पहुंचे। शुक्रवार रात लगभग एक बजे गाजियाबाद से रविनेश अपनी पत्नी रूबी (30), पुत्र लक्ष्य (4) , बड़ी साली प्रियंका ( 40) पत्नी सतेंद्र और उनके दो बच्चे केशव पांडेय (17) व नंदनी (9) के साथ कार से इलाहाबाद निकले थे। कार रविनेश चला रहे थे।
शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway ) नसीरपुर थाना क्षेत्र में 54 माइलस्टोन पर कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में तेज आवाज के साथ घुस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। इनमें रविनेश, रूबी, केशव, नंदिनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस को कार से मिले आधार कार्ड से सभी की पहचान हो सकी। जिसके बाद उनके परिवार से संपर्क किया जा सका।
इस दौरान कार में फंसी महिला प्रियंका और बालक लक्ष्य की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने यूपीडा UPEIDA एंबुलेस से उन्हें अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने लक्ष्य (4) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में घायल प्रियंका को आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway )सड़क हादसे में प्रयागराज (Prayagraj ) निवासी परिवार के पांच लोगों की मौत और महिला के घायल होने की जानकारी पर इलाहाबाद की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने डीएम चंद्र विजय सिंह, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित से बात की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?