आगरा( AGRA) के शाहगंज क्षेत्र की रामस्वरूप कॉलोनी में 13 साल के किशोर ने आत्महत्या (suicide ) कर ली। गुरुवार रात को उसका शव घर की छत पर टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घटना से कुछ देर पहले ही घर में उसके फुफेरे भाई का जन्मदिन मनाया गया था।कोरोना काल व लाॅकडाउन में इस काॅलोनी में यह चौथी आत्महत्या (suicide ) की घटना है ।
रामस्वरूप कॉलोनी निवासी दिव्यांशु (13 वर्ष) के पिता रविकांत की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह और बड़े भाई तनिष्क (15 वर्ष) के साथ रहता था। गुरुवार की देर शाम को वह घर की छत पर चला गया। कुछ समय बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसे टिन शेड के एंगल से फंदे पर लटका देखकर होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में नीचे उतारा, बताया जाता उस समय दिव्यांशु की सांसे चल रही थीं। स्वजन उसे पास के अस्पताल लेकर भागे। तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की देर रात काे हुई।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्वजनों से दिव्यांशु की खुदकशी के बारे में जानकारी की। स्वजन उसकी खुदकशी का कारण नही बता सके। उनका कहना था कि परिवार में दिव्यांशु का किसी से विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। वह देर शाम को रोज की तरह पर गया था। किशोर कक्षा छह का छात्र था। पढ़ाई में भी काफी होशियार था। वो ऐसा कदम उठा लेगा, किसी ने नहीं सोचा था।
रामस्वरूप कॉलोनी में तीन महीने के दौरान खुदकशी (suicide )की चौथी घटना है। अब तक चार लोग खुदकशी कर चुके हैं। कॉलोनी में दस दिन पहले बीएड कर चुकी मेनका सिसौदिया ने बीएड के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर अवसाद में खुदकशी कर ली थी। जबकि 31 मार्च को गोपाल सोनी और उनकी पत्नी प्रिया ने खुदकशी कर ली थी। उनके शव कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। दंपती की खुदकशी (suicide )का कारण भी पता नहीं लग सका था। यह


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?