आगरा( AGRA) की सीमा को छूकर रोज गुजर रहे टिड्डी दल (Locust Group) सोमवार को शहरी सीमा में भी प्रवेश कर गया। बड़े झुंड का बड़ा हिस्सा शहरी सीमा में घुस आया और उसने पालीवाल पार्क क्षेत्र के पेड़ों पर जमकर उत्पात मचाया। मौके पर देखने वालों की भीड़ जुट गई, तो कृषि विभाग की टीम भी तैयार थी। पेड़ों से लकड़ियां के टुकड़े टूट-टूट कर नीचे गिर रहे थे, जिसे देख लोग भयभीत भी हो रहे थे। स्प्रे के लिए फायर बिग्रेड को मौके पर बुला लिया गया।पालीवाल पार्क में सबसे बड़ा टिड्डियों दल(Locust Group) है, जिसको नष्ट कराने के लिए छिड़काव कराया गया है।
टिड्डियों (Locust ) ने पालीवाल पार्क की हरियाली को भारी नुकसान पहुंचाया। हरी
पत्तियों को यह चट करने लगीं, करीब 40 फीसदी पत्तियों को खाकर नष्ट कर दिया।वहीं पीपल मंडी, विजय नगर, गांधीनगर, लेनगऊशाला, मंटोल सहित आस-पास के क्षेत्र में टिड्डी घरों तक में पहुंच गई। लोगों ने मोबाइल से रिंगटोन बजाकर, होर्न बजाकर इन्हें भगाया। इसके साथ ही बड़ा झुंड फतेहाबाद रोड के ऊपर से होता हुआ बरौली अहीर की ओर चला गया। इससे पहले एक छोटा टिड्डी दल बरहन के रास्ते आगरा में प्रवेश कर गया, जो आंवलखेड़ा से होते हुए हाथरस की ओर चला गया। दो अन्य दल जो रुदावल और देहरा की ओर से आगरा से 15 किलोमीटर दूरी पर दिनभर मंडरा रहे थे, उनका रुख शाम को बदला और वे मप्र की सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद भी संकट टला नहीं है, एक बड़ा दल करौली से आगरा की ओर आ रहा है, जिसकी दूरी 150 किलोमीटर है।
सोमवार को दो दल (Locust Group) आगरा के 15 किलोमीटर की दूरी पर मंडराते हुए पूरे दिन कृषि विभाग की टीम को उलझाए रहे, तो शाम को फीरोजाबाद की ओर से आए दो दलों ने हाथ पैर फुला दिए। शाम साढ़े पांच बजे एक दल बरहन के रास्ते आवंलखेड़ा होते हुए हाथरस की ओर चला गया। वहीं लगभग पांच किलोमीटर के दल ने आगरा में प्रवेश कर दिया। इसमें से आधा झुंड शहरी सीमा के अंदर आ गया, जिसने पालीवाल पार्क और आस-पास के पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?