आगरा( AGRA) में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना का कहर लगातार जान ले रहा है, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अब
तक 90 संक्रमितों की मौत ( DeathsToll 90) हो चुकी है । आगरा में संक्रमित पहले से कम मिल रहे हैं लेकिन मृतक संख्या बढ़ती जा रही हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1247 पहुंच गया है। प्रतिदिन अब दो संक्रमित की मौत हो रही है मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिसमे एक 65 वर्षीय पुरुष व एक 35 वर्ष की युवती है।
अनलॉक के एक महीने में ताजनगरी में 315 नए संक्रमित मिले। रोज का औसत 10 से ज्यादा रहा। मई में संक्रमण की गति ज्यादा तेज थी, तब 420 मरीज मिले थे। जून में 226 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे जबकि मई में 654 डिस्चार्ज हुए थे। जून में सबसे बड़ा अंतर मृत्यु दर में आया। जहां मार्च से मई तक 42 मरीजों की जान गई थी, वहीं जून में 46 की मौत हुई।
जिले मे चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) COVID-19 से 90 मौतों ( DeathsToll 90) के बाद भी हालातों को संभालने की योजना नहीं बन सकी है। तीन माह बीत जाने के बाद अभी कागजी योजनायें ही बन रही है ,शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में एक 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए दो महीने पहले निर्देशित किया था।लेकिन 100 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। ऐसे में 100 से अधिक गंभीर मरीज आए तो उन्हें भर्ती करने के लिए स्पेशल वार्ड तक नहीं है।
जिले के रुनकता, गढ़सान, अमरपुरा, गजानन नगर में भी संक्रमण पहुंच गया है। गढ़सान में एक साल और जगजीत नगर निवासी चार साल का बच्चा संक्रमित मिला है। सिकंदरा में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) का संक्रमण कागरौल में मिला है यहां 24 साल का युवक संक्रमित मिला है। सिंगी गली छत्ता बाजार में 65 साल के बुजुर्ग, देवरी रोड निवासी 61 साल के बुजुर्ग में भी चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) की पुष्टि हुई है। शमसाबाद के 31 साल के युवक, खंदारी निवासी 42 साल के पुरुष और ताजगंज में 76 साल के वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। दो मरीज संक्रमित के परिजन हैं।
गजानन कॉलोनी के 47 साल के पुरुष और 42 साल की महिला, अमरपुरा 27 वर्ष की महिला, अर्जुन नगर के 49 साल का पुरुष, मारुति इस्टेट निवासी 54 वर्षीय पुरुष, टेढ़ी बगिया निवासी 48 साल का पुरुष, नार्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी 29 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है।आगरा फोर्ट निवासी 45 साल की महिला और 45 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?