राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तीखा हमला किया है अभद्र भाषा में खरी खोटी सुनायी।सोमवार को अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है, उन्हें काफी कम उम्र में बहुत कुछ मिल गया था।सीएम ने कहा कि उन्हें पता था कि सचिन पायलट नाकारा थे।गहलोत साढ़े तीन मिनट तक बोले ,इस दौरान उन्होंने पायलट को जमकर कोसा। सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इन आरोपो का जवाब दिया कहा कि मैं अभी कांग्रेसी हूं।’
गहलोत ने पायलट को मासूम चेहरे वाला व्यक्ति, हिंदी-अंग्रेजी पर अच्छी कमांड रखने वाला और देशभर के मीडिया को इम्प्रेस करके रखने वाला नेता बताया, लेकिन कहा कि वे निक्कमे और नकारा हैं। हम जानते थे कि वे कुछ नहीं कर रहे, खाली लोगों को लड़वा रहे हैं। लेकिन मैं भी यहां बैंगने बेचने, सब्जी बेचने नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री बनाया गया हूं।
गहलोत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बहुत गंदा खेल खेला है। पायलट पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरा विश्वास था, लेकिन खरे नहीं उतरे। उन्हें कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। राजस्थान में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उपमुख्यमंत्री का पद था। इतनी कम उम्र में ही उन्हें ऊचाइयों पर पहुंचा दिया, लेकिन पिछले छह महीने से वे भाजपा के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे।
सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने सोमवार को आखिर खुलकर सामने आए इन आरोपो का जवाब दिया। पायलट ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि राजस्थान में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें बदनाम करने की साजिश चल रही है। उन्होंने खुद पर लगाए जा रहे आराेपों को लेकर मानहानि और कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है। दरअसल, कांग्रेस विधायक ने अब पायलट पर 35 करोड़ रुपए के ऑफर की बात कही है। पायलट ने अपने ताजा बयान में कहा है कि ‘मैं ऐसे आरोपों से दुखी हूं, लेकिन आश्चर्यचकित नहीं हूं। ऐसे आरोप में छवि खराब करने की लगातार कोशिश की जा रही हैं। मैं अभी कांग्रेसी हूं।’
सचिन पायलट की यह प्रतिक्रिया प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के उस बयान के ठीक बाद सामने आई जिसमें उन्होंने पायलट पर अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला बोला।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?