झारखंड( Jharkhand ) के कतरास ( Katras) में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना ने 16 दिन के अंदर एक परिवार के 6 लोगों की जान ले ली। कोरोना से संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले उसके बेटों में भी कोविड-19 (COVID-19 ) का संक्रमण दिखा और स्थिति इतनी खराब हुई कि पांच बेटों की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई। पांचवें बेटे को रिम्स रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन सोमवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
दरअसल, एक बुजुर्ग महिला 27 जून को अपने पोते की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली (DELHI ) से धनबाद (Dhanbad ) के कतरास (Katras) गई थीं। महिला की उम्र 90 साल थी। यहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनका कोरोना का टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव निकला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।
बेटों ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद उस महिला के दो बेटे संक्रमित पाए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके कुछ दिन बाद दो और बेटों में कोरोना के लक्षण दिखे और इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पांचवें बेटे ने सोमवार को रिम्स रांची अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस तरह झारखंड( Jharkhand ) के कतरास ( Katras) में सिर्फ 15 दिन के भीतर ही चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना महामारी की वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। परिवार की सबसे बड़ी गलती यह रही कि उन्होंने मां का अंतिम संस्कार आईसीएमआर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर न करके सामान्य तौर पर ही कर दिया, जिसकी वजह से दूसरे लोगों में संक्रमण फैला। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शादी में शामिल होनेवाला हर आदमी डर गया। आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई। चार बेटों समेत परिवार के 10 सदस्य पॉजिटिव निकले। एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ती गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?