भारत-म्यांमार ( India – Myanmar border )सीमा पर मणिपुर में असम राइफल्स (Assam Rifles )की यूनिट पर आतंकवादियों ने
हमला कर दिया है। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि घात लगाकर बैठे पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के आतंकवादियों ने मणिपुर के चंदेल जिला (Chandel district ) में म्यानमार बॉर्डर से सटे इलाके में असम राइफल्स (Assam Rifles )की टुकड़ी पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने पहले एक IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। आपको बता दें कि मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किमी दूर यह घटना घटी है। इस हमले के बाद सेना के कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आजादी के बाद से ही असम राइफल्स (Assam Rifles )को इस क्षेत्र में विद्रोह के खिलाफ लड़ाई में 750 से अधिक जवानों और अधिकारियों को खोना पड़ा है। इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी( NIA ) ने 2017 में मणिपुर में असम राइफल्स के एक जवान पर हमले के लिए छह पीएलए आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। मामला पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट (MNPF) के कार्यकर्ताओं द्वारा 15 नवंबर 2017 को मणिपुर के चंदेल जिले में चामोल-साजिर टमपक सड़क पर 4-असम राइफल्स की एक सड़क खोलने वाली पार्टी पर हमला करने से संबंधित है। तब असम राइफल्स के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बाद में एक ने दम तोड़ दिया था। कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए थे।
हमले पर मणिपुर (Manipur )के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने फेसबुक पर शोक जताया है।एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैं चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं।हमले में शहीद जवानों को मेरी श्रद्धांजलि।यह एक कायरता और बर्बरतापूर्ण घटना है. मेरी संवेदना इन जवानों के परिवारों के साथ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?