आगरा( AGRA) जिले के जगनेर ब्लाक के गांव नौनी में बुधवार की शाम मछली पालन के लिए तालाब की हो रही खोदाई में छह प्राचीन मूर्तियां ( Ancient statues) निकली हैं। धार्मिक प्रतिमाएं निकलने से लोग यहां प्राचीन धर्मस्थल होने का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी। मामले की जानकारी प्रशासन और पुरातत्व विभाग को दे दी गई है।
आगरा( AGRA) जिले के इतिहासकार बता रहे हैं कि ये मंदिर के अवशेष( relics) लग रहे हैं। एएसआई ( Archaeological Survey of India) के अधिकारियों का कहना है कि मूर्तियों ( Ancient statues) के बारे में विस्तृत पड़ताल होगी। इसके बाद ही मालूम चल सकेगा कि ये कितनी प्राचीन हैं और किस कालखंड की हैं।
जगनेर के गांव नौनी में बुधवार को किसान गंगाराम अपने खेत में मछली पालन के लिए जेसीबी से खोदाई करवा रहे थे। करीब आठ फीट खोदाई के बाद जेसीबी का हुक किसी भारी चीज से टकराया। जिसके बाद लोगों ने वहां आसपास फावडे़ से खोदाई की, तो छह मूर्तियां( Ancient statues) निकलीं। ग्रामीण इसे शिव परिवार और हनुमान जी की मान रहे हैं। खोदाई में मूर्तियां निकलने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।
खोदाई में एक शिवलिंग जैसा पत्थर भी निकला है। साथ ही कुछ प्रतिमाएं भी हैं। लाल पत्थर पर आकृति भी बनी हुई हैं। जानकारों का अनुमान है कि इसका निर्माण पहली-दूसरी सदी में हुआ होगा। क्योंकि गुप्त काल में लाल पत्थर पर कलाकृति का साक्ष्य मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। पूर्व में यहां कोई विरासत रही होगी। फिलहाल ग्रामीणों ने मूर्तियों ( Ancient statues)को तालाब के किनारे बने वनखंडी महादेव मंदिर के पास रख दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?