आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam ) में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ( HCL ) में एक क्रेन गिर गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। क्रेन दुर्घटना दोपहर 12 बजे हुई। लोड टेस्टिंग के समय क्रेन गिर गई। विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam ) के जिला कलेक्टर विनय चंद ने इसकी पुष्टि की है।
जिलाधिकारी विनय चंद ने बताया कि ‘एक नई क्रेन चालू की जा रही थी। इसे पूर्ण पैमाने पर संचालन में लाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा था। हमने हिंदुस्तान शिपयार्ड ( HCL ) के भीतर और प्रशासन के एक उच्च-स्तरीय समिति से भी पूछताछ का आदेश दिया है।’ विशाखापट्टनम में पिछले 90 दिनों में यह तीसरा हादसा है। इस दौरान सबसे पहले एलजी पॉलीमर कंपनी में गैस लीक हादसा हुआ। इसके बाद यहां कंटेनर यार्ड में एक धमाका हुआ और अब यह क्रेन गिरने का हादसा हुआ है। ये हादसे इसलिए हो रहे है क्योंकि यहां सेफ्टी ऑडिट नहीं हो रही है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि ‘मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam )के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त को हिंदुस्तान शिपयार्ड ( HCL ) क्रेन दुर्घटना मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारी-भरकम क्रेन के पास कुल लगभग 18 मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच क्रेन टूटकर नीचे गिर गया।
गौरतलब है कि 7 मई को विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam ) स्थित एलजी पॉलिमर्स के प्लांट में गैस रिसाव की घटना हुई थी। इस दौरान कृत्रिम रबर बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस स्टीरीन के प्रभाव में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी,वहीं हजारों लोग प्रभावित हुए थे। गैस पूरे इलाके में फैल गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?