उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya )राममय हो चुकी है। नयाघाट राम की पैड़ी पर आज दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यहां 3,51,000 दीये रोशन किए गए हैं। वहीं, साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं।
उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल झंडों से पाट दिया गया है। लोग जगह-जगह सेल्फी लेकर इस पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। हालांकि, सिक्योरिटी की वजह से जहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं, वहीं सरकारी गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा है। हनुमान गढ़ी में एंट्री के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है।
अयोध्या(Ayodhya ) की शायद ही ऐसी कोई प्रमुख सड़क होगी, जो रोशनी से नहाई न हो। बाजार में लोगों ने अपने घरों के बाहर भी दीपकों से राम नाम लिखा। खुशी में लोग झूमते और राम जी की जय के नारे भी लगाते दिख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए विहिप, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासनिक अमला मिल कर काम कर रहा है। अयोध्या को पिछले दस दिनों से पीले रंग से रंगा गया है। सड़क के दोनों ओर डेढ़ किमी के दायरे में जो भी मकान-दुकान आए, उन्हें रंगा गया है। सड़क के दोनों ओर बांस बल्लियों को लगाया गया है। जिसे पीले और मिले-जुले फूलों से सजाया जा रहा है। रास्ते में पड़ने वाले घरों पर सुरक्षा की दृष्टि से कहां किस छत पर सिक्योरिटी रहेगी, इसको चेक किया गया है।
अयोध्या(Ayodhya ) में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई। काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। यह छह घंटे चली। यजमान के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं।
उधर, अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के भूमि पूजन में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। पांच अगस्त, को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, शहर में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?