आगरा( AGRA)के पिनाहट( Pinahat )पुलिस थाने में कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) एक प्रमुख पदाधिकारी के पीटकर हवालात में डाल दिया था और अब भाजपा के नगर अध्यक्ष के साथ भी थाने की पुलिस ने वही किया ।
आगरा( AGRA) के में पिनाहट( Pinahat ) कस्बे के सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार की रात अपने घर के सामने खड़े भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नगर अध्यक्ष निखिल गुप्ता को गश्त कर रहे UP police के दरोगा जितेंद्र कुमार ने सरेआम अपमानित कर पीटा । घटना की जानकारी पर भाजपाइयों ने थाना घेर लिया और दरोगा के निलंबन की मांग लेकर तीन घंटे तक हंगामा, प्रदर्शन किया। वे रात 11 बजे तब हटे, जब एसएसपी बबलू कुमार ने दरोगा को लाइन हाजिर कर ने से हटा दिया गया है । इससे पहले भी आगरा के कई थानों में भाजपा के बड़े पदाधिकारियों के साथ दुर्वव्यवहार की घटनाएं हो चुकी हैं।
भाजपा ( BJP ) के नगर अध्यक्ष निखिल गुप्ता घर के सामने खड़े कुछ लोगों से बात कर रहे थे। उनका आरोप है कि तभी पिनाहट( Pinahat ) थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र ने आकर उनको घर में अंदर जाने के लिए कहा। निखिल ने बताया कि वे लोगों से बात कर ही रहे थे कि दरोगा तैश में आ गए। उन्होंने नजदीक आकर दो थप्पड़ जड़ दिए और भला-बुरा कहा। उनको घसीट कर थाने ले गया और हवालात में डाल दिया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भाजपाई व व्यापारी थाने पहुंच गए।
थाने पर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा( BJP ) जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह भी थाने पहुंच गऐ। आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी होने लगी। मामला बढ़ने पर पिनाटह का चार्ज संभाल रहे सीओ फतेहाबाद विकास जैसवाल थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपाइयों को शांत किया। बताया कि आरोपी दरोगा जितेंद्र को लाइन हाजिर किया गया है।
इससे पहले पिनाहट थाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के एक प्रमुख पदाधिकारी को दुर्वव्यवहार करने के बाद पुलिस ने थाने की हवालात में डाल दिया। इस घटना से उत्तेजित संघ स्वंयसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया, तब जाकर थानेदार ने पिनाहट के नगर संघ प्रमुख को छोड़ा। बिना किसी बात के प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर सकती है तो आम नागरिक के साथ उसका व्यवहार क्या होगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है और सिर्फ जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?