उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) जालौन (Jalaun) के उरई ( Orai ) में यूपी पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवती को चोरी के शक में में कोतवाली ले गई और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। देर रात युवती को यह कहकर छोड़ा कि शनिवार को फिर कोतवाली आएगी।
इससे क्षुब्ध युवती ने शनिवार सुबह ही घर पर फांसी लगा ली। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर सीओ संतोष कुमार ने तहरीर लेकर परिजनों को शांत कराया।
उरई ( Orai ) रामनगर निवासी कल्लू पल्लेदार की 21 वर्षीय बेटी नीशू शुक्रवार दोपहर अपनी दो सहेलियों के साथ बलदाऊ चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने गई थी। पुलिस का कहना है कि तभी कुछ दुकानदारों ने कोतवाली आकर पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व दुकान से पर्स चोरी हुआ था, जिसमें इन्हीं लड़कियों का हाथ है।
इस पर पुलिस की जीप मोबाइल की दुकान पर पहुंची और नीशू समेत उसकी सहेलियों को लेकर उरई ( Orai ) कोतवाली आ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस करीब दो बजे नीशू को लेकर कोतवाली आई और बंद कमरे में पुलिस वाले बेटी व उसकी सहेलियों के साथ अभद्रता व मारपीट करते रहे।
कमरे में सिर्फ एक महिला सिपाही थी बाकी पुरुष पुलिस कर्मी ही थे। तीन बजे के आसपास सूचना पाकर परिजनों की भीड़ भी कोतवाली पहुंच गई थी। इसके बाद रात दस बजे यह कहकर नीशू व उसकी सहेलियों को छोड़ा गया कि शनिवार को पूछताछ के लिए दोबारा कोतवाली आना पड़ेगा।
मां लौंगन देवी का कहना है कि शनिवार सुबह अपनी छोटी बहनों के साथ कमरे में सो रही नीशू ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया किसी तरह उसे फंदे से उतारा गया और अस्पताल लेकर भागे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मां लौंगन देवी ने बताया कि आठ घंटे तक पुलिस वाले बिटिया को कमरे में बंद किए रहे उसे पानी भी नहीं पीने दिया। इतना ही नहीं बिटिया को दई गारी औउर पट्टा से भी मारिन, जिससे बिटिया काफी परेशान थी। घर आकर उसने रात में कुछ खाया पिया नहीं। कितने अरमान थे कि बेटी की डोली उठाएंगे पर क्या पता था कि उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत