उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार कैसे चल रही है कि यह अलीगढ़ (Aligarh ) की घटना बताने के लिये काफी है। एक विधायक को थाने के अंदर वर्दीधारी पीट रहे है ।अलीगढ़(Aligarh ) में बीजेपी विधायक( BJP MLA ) और थानेदार के बीच बुधवार को मारपीट हो गई। बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी(Rajkumar Sahyogi ) ने आरोप लगाया कि गोंडा थाने में एसओ सहित तीन दारोगा ने मुझ पर हमला बोल दिया और कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं एसओ का कहना है कि विधायक ने ही सबसे पहले हाथ उठाया था।
इस घटना के बाद थाने के बाहर विधायक समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। तनाव के माहौल के कारण इलाके में आधी दुकानें बंद हो गई हैं। मौके पर उच्चाधिकारी व अन्य विधायक भी पहुंच गए हैं। फिलहाल, भाजपा के काफी कार्यकर्ता थाने में इकट्ठा हो गए हैं और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर भाजपा के अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भी पहुंच गए हैं।
विधायक गोंडा थाने की पुलिस पर लगातार पैसा लेकर कार्य करने का आरोप लगाते रहे। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। विधायक राजकुमार सहयोगी(Rajkumar Sahyogi ) का आरोप है कि एसओ ने अपने साथियों के साथ मिलकर विधायक के साथ मारपीट कर दी। विधायक के कपड़े फाड़ दिए। इसमें एसओ अनुज के साथ दो दरोगा विवेक व देवेंद्र है।
गोंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता रोहित वार्ष्णेय के साथ दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में थानाध्यक्ष गोंडा ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस बात की जानकारी जब विधायक राजकुमार सहयोगी को हुई तो वह थाना गोंडा में बात करने के लिए पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक( BJP MLA ) राजकुमार सहयोगी(Rajkumar Sahyogi ) पार्टी कार्यकर्ता के साथ बीते दिनों हुए झगड़े के मामले में थाने में बातचीत करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। विधायक ने कार्यकर्ता प्रकरण में रुपए लेकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं विधायक और पुलिस में भिड़ंत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। विधायक समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने के बाद पहुंच चुके हैं और विरोध जता रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?