पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के राज्यपाल (Governor) जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में राजभवन पर नजर रखी जा रही है। राज्यपाल ने ममता सरकार पर राजभवन की जासूसी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता में राजभवन की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारी मन से कहना पड़ रहा है कि राजभवन सर्विलांस पर है,धनखड़ ने कहा कि राजभवन की पवित्रता को अखंड रखना होगा।
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि पिछले एक साल में कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस ( TMC) सरकार के साथ उनकी भिड़ंत हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अराजकता कायम है।धनखड़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि “मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि राजभवन निगरानी में है। यह राजभवन की पवित्रता को कमजोर करता है। मैं इसकी पवित्रता की रक्षा के लिए सब कुछ करूंगा।”
पश्चिम बंगाल की ( Mamata Banerjee ) का नाम लिए बिना राज्यपाल जगदीप धनखड़( Jagdeep Dhankhar ) ने कहा कि ‘वो किसी हालत में भी सर्विलांस को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस से जुड़ी एक लिस्ट राजभवन ने तैयार की है जिसे उनके अनुमति के बाद जारी किया जा सकता है। इस मामले में एक गंभीर जांच की शुरुआत कर दी गई है ताकि सच्चाई सामने आ सके।’
बता दें कि राज्यपाल धनखड़ ने शनिवार को राज्य की जनता से बेहतर माहौल बनाने की अपील की थी, ताकि बिना किसी हिंसा के चुनाव हो सके और राष्ट्र के लिए मिसाल कायम की जा सके।
जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar ) ने बैरकपुर में गांधी घाट पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा था कि ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि हम एक ऐसा माहौल तैयार करें, जिससे हम पूरे देश में एक उदाहरण दे सकें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव सबसे अधिक प्रामाणिक और वास्तव में किसी भी तरह की हिंसा से मुक्त है।’’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?