जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के जिला बारामूला ( Baramulla ) के क्रेरी इलाके में सेना ने मंगलवार शाम एक और आतंकी को मार गिराया है। अब तक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के टॉप कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर समेत तीन का आतंकवादियों (3 Terrorists ) सफाया किया जा चुका है। मारे गए आतंकियों के पास से सेना ने भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। बारामुला( Baramulla ) के इस ऑपरेशन में घायल हुए दो जवान भारतीय सेना (Indian Army ) ने 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए हैं। इलाके में सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है।इससे पहले सोमवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब एक निश्चित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली जा रही है।
सुरक्षा बलों ने अंधेरे के कारण सोमवार रात अपना अभियान रोक दिया था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करने के साथ ही राष्ट्रीय राइफल्स के अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया। बारामूला ( Baramulla )जिले में सोमवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF )और पुलिस के नाका पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।
इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF )की 119 बटालियन के कांस्टेबल लोकेश शर्मा और कांस्टेबल खुर्शीद खान शहीद हो गए। दोनों ही बिहार के रहने वाले थे। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुजफ्फर अली डार ने भी कर्त्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। डार स्थानीय निवासी थे। बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान प्रशांत ठाकुर ( Prashant Thakur ) शहीद हो गए है।
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढेर हो गए जिसमें शीर्ष कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ़ हैदर भी मारा गया। मारे गए दूसरे आतंकवादी का नाम अनायातुल्लाह मीर था, वह अंदेरगाम पाटन का रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं बताई गई है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हो चुका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?