उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में बुधवार को हादसा घटित हो गया। कस्बा मलावन स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर में एनएच 91 पर कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मक्का भरी हुई थी, ट्रक पलटने के साथ ही गिरे बोरों के नीचे दो महिलाएं, एक किशोरी और दो वर्षीय मासूम की दबकर मौत हो गई, जबकि मासूम की मां घायल हुई है। चालक परिचालक फरार हैं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हादसे के बाद थाना मलावन का पुलिस बल बचाव कार्य में जुट गया। जेबीसी मंगाकर ट्रक सीधा कराकर बोरों के नीचे दबे चार शवों को निकाला गया।मक्का के बोरों के नीचे मायादेवी (65) पत्नी लेखराज सिंह, रामश्री (60) पत्नी अजब सिंह, अंश (2) पुत्र चंद्रशेखर निवासीगण नगला रामजीत थाना मलावन और अन्नू (16) पुत्र सतीश चंद्र गुप्ता निवासी दतौली थाना कुरावली जिला मैनपुरी दब गए।
हादसा एटा (Etah )जिले के कस्बा मलावन में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बुधवार दोपहर 12.15 बजे हुआ। मैनपुरी की ओर से मक्का के बोरों से भरा ट्रक एटा की ओर आ रहा था। पुलिस द्वारा रोड पर लगाए गए बैरियर बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। बोरों से पेड़ के नीचे बैठीं नगला रामजीत निवासी माया देवी पत्नी लेखराज, रामश्री पत्नी अजब सिंह, प्रीती पत्नी चंद्रशेखर, उसका पुत्र अंश दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही एटा (Etah ) के डीएम सुखलाल भारती , एसएसपी सुनील कुमार सिंह आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
बोरों को जब तक हटवाया गया, तब तक माया देवी, रामश्री, अंश और बाइक के पास खड़ी मैनपुरी जिले की कुरावली क्षेत्र की ग्राम तरौली निवासी 16 वर्षीय अन्नू की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही नगला रामजीत के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लागों ने ट्रक को फूंकने और जाम लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। इधर हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में घायल प्रीती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पलटे ट्रक को हटाने के लिए लगाई गई क्रेन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात अवरुद्ध रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?