उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) ) के जौनपुर (Jaunpur ) जिले में रविवार दोपहर दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से दो सगे भाई और दूसरे पक्ष से एक की मौत हो गई है। वहीं दोनों तरफ के 15 लोग घायल हैं।
मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जौनपुर (Jaunpur ) जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक पक्ष के रामचंद्र पासवान(70) व उनका भाई बैजनाथ(50) और दूसरे पक्ष के रामखेलावन पासवान(60) शामिल हैं।
मारपीट में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स डटी हुई है।एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है ।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसमे हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राजश्व की टीम के साथ मौके पर जा कर कब्जा दिलाया था जिसमे एक पक्ष आज कुछ काम करने गया तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया ।दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर धारदार हथियार के साथ लाठी डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से रामचंद्र पासवान व उनके भाई बैजनाथ पासवान की व दूसरे पक्ष से रामखेलावन व उनके भाई जियालाल गंभीर रूप से घायल हो गये। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रामचंदर, बैजनाथ, रामखेलावन की मौत हो गयी जबकि जियालाल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?