यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से हिंदू-देवताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली इस्लामी कट्टरपंथी (Radical Islamist) महिला हीर खान (Heer Khan ) को प्रयागराज (Prayagraj police )पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया में हीर खान की गिरफ्तारी के लिए मांग उठी थी।
यू-ट्यूब चैनल सोशल मीडिया के माध्यम से देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली हीर खान को यूपी पुलिस ने मंगलवार शाम प्रयागराज से गिरफ्तार (Heer Khan Arrested) कर लिया है। उसके खिलाफ आज लखनऊ में केस दर्ज किया गया था, जबकि प्रयागराज में पहले से ही एक केस दर्ज था।
यूट्यूब पर लगातार देवी व देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाली हीर खान प्रयागराज में अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपकर बैठी थी। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
हीर खान का ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ नाम से यू-ट्यूब चैनल की संचालिका है, उसने 23 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिंदू-देवताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।अपने वीडियो में हीर खान (Heer Khan )ने ये भी दावा किया था कि अगर कोई इस्लाम के खिलाफ कुछ बोला तो मुस्लिम चुप नहीं बैठेंगे। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
24 अगस्त को अपलोड किए गए एक अन्य वीडियो में हीर खान दावा करती है कि वह पिछले दो वर्षों से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन किसी ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।वो ये भी धमकी देती दिखती है कि अगर किसी ने भी उसके और इस्लाम के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत की, तो उनके परिवार की महिलाओं के साथ रेप किया जाएगा।हीर खान(Heer Khan ) अपने वीडियो में हाल ही में हुए बेंगलुरु दंगों का भी जिक्र करती है।
प्रयागराज (Prayagraj )एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने मामले में कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र और अश्लील भाषा का उपयोग करते दिख रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद में मुकदमा दर्ज करके महिला को गिरफ्तार (Heer Khan Arrested) कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?