आगरा( AGRA) के कमला नगर ( Kamala Nagar ) के रश्मि नगर में बुधवार की शाम बदमाशों ने लूट के दौरान व्यापारी ( Businessman ) ललित काठपाल(44) की गोली मारकर हत्या कर दी। छिली ईंट घटिया पर ललित की दुकान है। वह अपने भाई रिंकू के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। घर से 150 मीटर पहले सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाश जिस थैले को लूटकर ले गए उसमें कैश नहीं खाने का टिफिन था। वारदात की खबर ने पुलिस के होश उड़ा दिए।
आगरा( AGRA) शहर में घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। कावेरी विहार, फेस द्वितीय कमला नगर निवासी सुभाष चंद ने बताया कि वह करीब बीस साल से कमला नगर में रह रहे हैं। ललित दुकान संभालता था। दूसरा बेटा रिंकू माल बाहर लेकर जाता है। तगादा करता है। उनका व्यापार अलीगढ़ में ज्यादा है। शाम को रिंकू अलीगढ़ (Aligarh ) से लौटा। वाटर वर्क्स पर उतारा। वहां से फ्रीगंज तक आया। वहां से दुकान आ गया। ललित ने दुकान बंद की। दोनों बेटे घर लौट रहे थे। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर पीछे बैठा था। भाई ललित बाइक चला था। उसके पास एक थैला था। उसमें खाने का टिफिन था। थैला उसने अपनी जांघ पर रख रखा था।
आगरा( AGRA) के रश्मि नगर में अचानक एक बाइक बराबर से गुजरी। उस पर तीन युवक बैठे थे। पीछे वाले ने उसकी जांघ पर जोर का डंडा मारा। वह घबरा गया। हिला तो बाइक गिर पड़ी। दोनों पर सड़क पर गिरे। तीनों बदमाश बाइक से उतरे। उसके हाथ में लगा थैला छीना। उसका मोबाइल छीनने लगे। ललित और उसने शोर मचाया। बदमाश तेजी से बाइक पर बैठे। भाई को एक गोली मार दी। जख्मी हालत में ललित को पहले पास के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां से देहली गेट लेकर आए। डॉक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी रेफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिंकू ने बताया कि थैले में कैश नहीं था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?