फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में कुछ दिन पहले दिनदहाड़े सराफा बाजार में मौसेरे भाई को जिंदा जलाने के आरोपित रोबिन वर्मा ने गुरुवार शाम अस्थाई जेल में में फांसी पर लटका मिला। लगभग आधा घंटे बाद इसकी जानकारी होने के बाद खलबली मच गई।
बताया गया कि फिरोजाबाद ( Firozabad ) में 18 अगस्त की दोपहर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके घंटाघर के पास स्थित कृष्णापाड़ा सराफा बाजार में दुकान पर खाना खाकर आराम कर रहे 38 वर्षीय सराफा कारोबारी राकेश वर्मा (माैसेरे भाई) पर रोबिन वर्मा ने ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी थी। उपचार के दौरान आगरा में राकेश की मौत हो गई थी।
12 अगस्त को जन्माष्टमी की दोपहर चार बजे रोबिन की पत्नी पूजा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पत्नी की खुदकुशी के लिए वह मौसेरे भाई राकेश को जिम्मेवार मानता था। इसलिए उसे जिंदा जला दिया। रोबिन की फांसी लगाने के बाद उसकी चार बेटियां अनाथ हो गई है। बेटी पावनी (14), माही (सात), यामिनी (चार) और एक साल की नंदनी अनाथ हो गई।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) में 19 अगस्त को पुलिस ने रोबिन को गिरफ्तार कर जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल डिग्री कॉलेज अस्थाई जेल भेजा गया था। जिला कारागार अधीक्षक मुहम्मद अकरम खान ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग पौने छह बजे रोबिन गैलरी में बने बाथरूम गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। लगभग बीस मिनट बाद बाथरूम के बगल में लगी पानी की टंकी पर अन्य बंदी खाने के बर्तन धाेने के लिए पहुंचे। एक बंदी ने बाथरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा लॉक था।
अनहोनी की आशंका पर होमगार्ड और सिपाही ने बाथरूम की कुंडी तोड़ी तो अंदर रोबिन वर्मा अंडरवियर के नाड़े से कसे फंदे से लटका हुआ था।अस्थाई जेल में बने हॉल में 35 बंदियों के साथ रोबिन को रखा गया था। रोज की तरह शाम को बंदियों के लिए गाड़ी से खाना पहुंचा। रोबिन ने खाना उतरवाकर बंदियों को खाना बंटवाया। इसके बाद बाथरूम जाने की कहकर चला गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?