पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के मु्र्शिदाबाद( Murshidabad )जिले में शुक्रवार को बाढ़ के पानी से भरे एक मैदान में मछली पकड़ने दो नाबालिग लड़के( Two Minor Boys ) गए थे और लापता हो गए थे। दोनों लड़के इसके दो दिन बाद मृत पाए गए हैं। घटना मुर्शिदाबाद में बरहमपुर के कांथली इलाके की है। दोनों लड़कों के शव रविवार को मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग मिले हैं। दोनों की पहचान मंजरुल शेख (15) और तंजरुल शेख (16) के रूप में हुई है।
मु्र्शिदाबाद( Murshidabad )जिले में मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या कुछ स्थानीय युवाओं ने की है, जिन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया है कि दोनों लड़के चचेरे भाई थे और सऊदी अरब में मजदूरी का काम करते थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते निचले इलाके और खेत जलमग्न हो गए हैं।
शुक्रवार की सुबह होनों नाव लेकर हिजलेर मठ की ओर मछली पकड़ने गए थे। दोनों उसी दिन लापता हो गए थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर शनिवार को बरहानपुर पुलिस के कर्मी कांथली गए, लेकिन लड़कों का पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक झाड़ी के पास से दो सिर कटे शव मिले। दोनों के सिर धड़ से करीब 40 मीटर दूर मिले।
दोनों की रिश्तेदार फिरोजा बीबी ने कहा, ‘लड़के अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए मछली पकड़ने गए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें हिजलेर मठ पर मछली पकड़ने को लेकर धमकाया था। हमने हिजलेर मठ के पास से दोनों की नाव, जाल, सैंडल और कपड़े पाने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।’
शव मिलने के बाद चार आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की पकड़ में आने से पहले जमकर पीटा। मुशिर्दाबाद( Murshidabad ) के एसपी के सबरी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?