
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) दुर्गेश यादव की गोली मारकर हत्या दी। घटना को पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 14 स्थित बरौली में अनजाम दिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष यादव को प्रतापगढ़ से गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश यादव मूलरूप से गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले के रहने वाले थे। वो लखनऊ ( Lucknow ) स्थित पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 14 में किराए पर रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग (Property Dealer) का काम करते थे। आरोप है कि बुधवार सुबह पलक ठाकुर नाम की महिला अपने साथी मनीष के साथ दुर्गेश से मिलने पहुंची थी। पलक और मनीष छत पर दुर्गेश के कमरे में गए। इस दौरान उन लोगों की आपस में कुछ देर बात हुई। थोड़ी देर बाद पलक और मनीष के साथ दुर्गेश भी कमरे से निकलकर बाहर चला आया। कुछ देर बाद पलक ठाकुर अपने साथी मनीष और पांच-छह लोगों के साथ दो स्कॉर्पियों से वहां पहुंच गई। घर के नीचे सड़क पर रुपये के लेनदेन में इनका आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते मनीष ने (Property Dealer) दुर्गेश यादव को गोली मारी दी।
एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, घटना स्थल से दुर्गेश को अस्पताल ले जाते समय उससे पूछताछ की गई तो उसने पलक और मनीष का नाम बताया। दुर्गेश के पेट में गोली लगी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बता कि, हत्याकांड के मुख्य आरोपित मनीष कुमार यादव पुत्र सुशील कुमार को प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?