अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस को लेकर बयानबाजी जारी है। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलिवुड में नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के ड्रग लिंक को लेकर काफी मुखर हैं। इसी क्रम में अब कंगना और शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। जिसपर अब कंगना की ओर से जवाब आया है।
कंगना (Kangana Ranaut) ने ट्वीट किया है, ‘शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस न आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई ( Mumbai) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर( PoK ) जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है?अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें फिल्म माफिया से ज्यादा मुंबई शहर की पुलिस से डर लगता है।
दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कई बातें कही हैं। जिसके बाद भाजपा नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।
रिपोर्ट्स हैं कि संजय राउत (Sanjay Raut) ने ‘सामना’ में लिखा है कि , हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए। कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, ‘हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।’
हाल ही में कंगना (Kangana Ranaut) ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड एक्टर से ड्रग टेस्ट कराने की अपील की थी। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ऐसी अफवाह है कि ये लोग कोकीन लेते हैं। मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?