उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj )जिले में एक साधु ( Sadhu) की कुटिया से मोबाइल चोरी की शिकायत करने पर शनिवार सुबह गांव के ही कुछ लोंगों ने साधु के ऊपर लाठी डंडो के साथ हमला बोल दिया। लाठियों से साधु ( Sadhu) को बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गयी । । खबर मिलने पर एएसपी, सीओ और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साधु ( Sadhu) के भतीजे की तहरीर पर दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। गांव में तनाव के चलते पुलिस लगाई गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊ खुर्द निवासी सालिगराम (55) पुत्र स्व. गोकुल संन्यास लेकर गांव के बाहर कुटिया डालकर रहते थे।
शुक्रवार शाम वह खेतों की ओर गए थे, इस दौरान गांव के अमर सिंह कुशवाहा के बेटे ने कुटिया में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। उसे मोबाइल उठाते कुछ बच्चों ने देख कर सालिगराम को जानकारी दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सालिगराम ने अमर के घर जाकर शिकायत की।
आरोप है कि इसके बाद अमर सिंह परिवार केे लोगों के साथ करीब नौ बजे लाठियां लेकर कुटिया पर पहुंचे और साधु ( Sadhu) सालिगराम को जमकर पीटा। जानकारी मिलने पर भतीजा कमलेश ताऊ को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया।हैलट में शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान सालिगराम की मौत हो गई।
कन्नौज पुलिस ( Kannauj police )ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर अमर सिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी रिंकी, परिवार के राम किशन, भगवानदास, नेमचंद्र और तेजराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?