Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, News, Uttar Pradesh

#UttarPradeshCrime : मेरठ में 24 घंटे में दूसरी हत्या, ज्वैलर्स के बाद अब मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना

 (   में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के अंदर   (  ) में दूसरी हत्या का मामला सामने आया है।मंगलवार को जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप में घुस सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम ट्रेनर ( Gym Trainer ) परविंदर की   कर दी गई।  परविंदर मेरठ में एक जिम में ट्रेनर  का काम करने के साथ ठेकेदारी भी करते थे।

बुधवार सुबह  (  ) के दौराला थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर ( Gym Trainer )  परविंदर दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उनसे बातचीत करते हुए हथियारों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परविंदर को 5 गोलियां लगी। फायरिंग की आवाज सुन वहां दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक हाईवे की ओर दौड़ा दी और फरार हो गए।

सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल  जिम ट्रेनर ( Gym Trainer ) परविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पूरे घटना सीन को पुलिस ने जब बारीकी से जांचा परखा तो समझ में आया कि बाइक सवार दो बदमाश परविंदर की हत्या के इरादे से ही आए थे। किसी भी सूरत में वह परविंद्र को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। परविंदर को लगी पांच गोली इस बात का सबूत है कि हत्याकांड के पीछे गहरे राज छिपे हैं। दौड़ लगाने वाले अन्य युवक भी हत्याकांड के बाद दहशत है।

इससे पहले, मंगलवार को जागृति विहार सेक्टर-दो में दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप पर धावा बोलकर 10 लाख रुपए और पांच किलो चांदी लूट ली। विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी अमन जैन (30)   कर दी।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels