उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के गर्वनर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, (Kalyan Singh) को कोरोना हो गया है। उनका रसोइया तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद शुरुआती लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का भी सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया है।
लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे 88 साल के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को दो दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था। कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है। संजय गांधी पीजीआई में वह फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं।
राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के हालात बेकाबू हैं। चार दिन पूर्व कारागार मंत्री जय कुमार जैकी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वहीं, बलदेव सिंह औलख के अलावा समाज कल्याण राज्यमंत्री जीएस धर्मेश समेत समेत योगी सरकार के अब तक कुल 17 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
चार सितंबर को अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा संक्रमित मिले थे। इसके अलावा मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी संक्रमित हुए थे।इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल हैं। जबकि कोरोना से होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत हो गई थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत