आगरा( AGRA) में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा, मरीजों की संख्या से तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को एक और संक्रमित ( Corona+ve ) मरीज की मौत हो गई। 144 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4850 पार पहुंच गई है।अब तक 120 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
रोज 100 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve ) मिल रहे हैं, जबकि प्रति 100 मरीजों में 2 से 3 की मृत्यु हो रही है।। रविवार को सर्वाधिक 144 नए मरीज मिले। एक और संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई। शनिवार को पत्रकार डॉ.अमी आधार ‘निडर’ और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक ज्ञानेश्वर शर्मा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि 105 नए संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के एमजी रोड स्थित आवासीय परिसर में एक रसोइया और पत्र वाहक जांच में संक्रमित मिले हैं। विशेष कार्य अधिकारी की तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि रविवार को 144 नए कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve ) और मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4850 पर पहुंच गया है। इनमें 3852 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 880 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने ने बताया रविवार तक जिले में 166963 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
छत्ता क्षेत्र में पीपल मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोनो संक्रमण से जान चली गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमित होने के बाद सांस लेने की तकलीफ पर रोगी को अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके फेफड़ों में संक्रमण था। दोनों गुर्दे फेल होने से रोगी की मृत्यु हो गई। एसएन मेडिकल कालेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष और फाइनल प्रथम वर्ष के 25 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन छात्रों की परीक्षाएं 21 सितंबर से होनी थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?