कोरोना का कहर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में थम नहीं रहा। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में मंगलवार को एक दिन में 18,390 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 392 संक्रमितों मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन में 20,206 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2,72,410 हो गई है।
महाराष्ट्र ( Maharashtra ) राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 12,42,770 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 9,36,554 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आने से कुल 33,407 लोग दम तोड़ चुके हैं। सूबे में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बीते दो दिन से बढ़ रहा है जिससे रिकवरी दर 75 फीसदी से अधिक हो गई है। जबकि मृत्युदर 2,69 फीसदी है। राज्य में कुल 18,70,200 लोग होम क्वारंटीन और 34,982 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
मुंबई ( Mumbai) में मंगलवार को एक दिन में 1628 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 50 संक्रमितों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,87,904 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं जिसमें से 1,52,204 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि अब तक कुल 8555 की मौत हो चुकी है। फिलहाल, सक्रिय मरीजों की संख्या 26,764 है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाई गई हैं।बता दें वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र कैबिनेट में स्कूल शिक्षा मंत्री हैं।एनसीपी (NCP) की नेता वर्षा गायकवाड़ धारावी विधानसभा (Dharavi Assembly) से विधायक हैं।गायकवाड़ के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 से संक्रमित मंत्रियों की संख्या तीन हो गई है।महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra Cabinet) में अब तक 12 मंत्री कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें से नौ संक्रमण से उबर चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 55,62,663 तक पहुंच गया है और 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?