कोरोना पॉजिटिव केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी( Suresh Angadi )का 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अंगड़ी के निधन के बाद के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उनके घर पहुंचे। वहीं, केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विभिन्न हस्तियों ने शोक व्यक्त कियाहै।
बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ( Suresh Angadi )ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ”केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी ( Suresh Angadi )के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।”
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री सुरेश अंगड़ी ( Suresh Angadi )एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।’
केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?