उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) में जिलाधिकारी के आवास पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठने वाले एसडीएम विनीत उपाध्याय ( SDM Vinit Upadhyay ) को निलंबित कर दिया गया है। विनीत शुक्रवार को पत्नी के साथ करीब 4 घंटे तक डीएम आवास पर धरने पर बैठे रहे थे। विनीत ( SDM Vinit Upadhyay ) ने डीएम प्रतापगढ़ डॉ.रुपेश कुमार, एडीएम शत्रुघ्न और एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।
प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी आवास पर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बीच करीब साढ़े चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। एसडीएम विनीत उपाध्याय और उनकी पत्नी आवास पर कैंप कार्यालय स्थित जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार के चैंबर में दोपहर करीब 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे रहे। दोनों ने प्रशासनिक अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बाद में अन्य अधिकारियों ने समझाकर धरना खत्म कराया। देर शाम शासन ने एसडीएम को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया और मामले की जांच प्रयागराज मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को सौंप दी।जानकारी के मुताबिक, अनुशासनहीनता के आरोप में विनीत कुमार उपाध्याय ( SDM Vinit Upadhyay ) के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विनीत ( SDM Vinit Upadhyay )ने कहा था कि जब उन्होंने विभागीय भ्रष्टतंत्र की पोल खोलना शुरू किया तो उन पर दबाव बनाया जाने लगा और उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इसके विरोध में उन्होंने डीएम आवास पर पत्नी के साथ धरना दिया। ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के माने जाने वाले अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय लालगंज इलाके में पट्टा आवंटन में घोटाले से नाराज थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?