भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा (Bjp President J P Nadda )ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।
इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इन सबके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं। संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा है और अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है।
भाजपा ( BJP ) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ (Bangalore South) से सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा के फ़तेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर( Rajkumar Chahar )को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) ने भाजपा ( BJP )की नई टीम को एक ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे नि:स्वार्थ भाव और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा की हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे। गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत कर सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?