उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सेहुद में गुरुवार को एक महिला और उसकी 3 मासूम बच्चियों (3 Daughters) के शव घर में एक साड़ी लटके मिले हैं। ग्रामीणों के तीन बच्चियों के साथ एक ही साड़ी के फंदे से माँ को फांसी पर लटका देखकर दिल दहल गए। पुलिस ने महिला के पति और घरवालों से पूछताछ शुरू की है।
औरैया (Auraiya) के दिबियापुर थाना क्षेत्र में सेहुद गांव में गुरुवार को कुलदीप कुमार की पत्नी साधना व 3 छोटी-छोटी बच्चियों (3 Daughters)के शव एक साथ घर में फांसी पर लटके मिले। कुलदीप मेहनत-मजदूरी करता है, गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए दिबियापुर गया था। दोपहर में घर आया तो दरवाजा बंद मिला।काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी की छत से अपने घर में गया।घर का नजारा देखा उसके होश उड़ गए। घर में उसकी पत्नी एवं तीनों बेटी(3 Daughters) के शव फांसी पर लटके हुए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि कुलदीप सिंह मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता है। उसका भाई व पिता दिबियापुर में रहते है और गांव में पत्नी साधना व बच्चों के साथ रहता है। कुलदीप को दो पुत्रियां सात साल की गुंजन और 8 साल की अंजुम है। 15 दिन पहले साधना ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो घर में कलह शुरू हो गई थी।
पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में लिया। पुलिस को शक है कि कहीं पति ने हत्या करके शव फांसी पर तो नहीं लटकाए हैं। एसपी औरैया (Auraiya) का कहना है मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?