उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलरामपुर( Balrampur) ,जिले में हाथरस जैसी दरिंदगी दोहराई गई है।बलरामपुर जिले में गैसड़ी घर से एडमिशन लेने के लिए निकली दलित छात्रा( Dalit Student ) का गांव के ही कुछ दरिंदों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के किसी तरह घर पहुंची छात्रा की हालत देख घर वाले परेशान हो गए। वह फौरन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन के दौरान घटना का खुलासा हुआ है।मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
बलरामपुर( Balrampur) मामला गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव की रहने वाली छात्रा ( Dalit Student ) मंगलवार सुबह 10 बजे परिजनों से यह बता कर निकली घर से निकली थी कि वह विक्रम कॉलेज में दाखिला लेने के लिए जा रही है। छात्रा की मां के अनुसार उसकी बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की। इसी बीच छात्रा बदहवास एवं गंभीर हालत में घर पहुंची। छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई और कहा कि उसे एक युवक कॉलेज ले गया था।
प्रवेश के बाद वही युवक उसे लेकर गैसड़ी बाजार पहुंचा और अपने घर/ दुकान ले गया। जहां उस युवक तथा उसके चाचा ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा की हालत खराब हो गई।
इस पर आरोपियों ने घबराकर उसे घर पहुंचने से पहले एक निजी चिकित्सक को बुलाकर छात्रा के इलाज का इलाज कराने की बात कही थी। उन्होंने एक डॉक्टर को घर पर बुलाया भी। लेकिन हालत गंभीर तथा मामला संदिग्ध होने के चलते चिकित्सक ने छात्रा ( Dalit Student )का इलाज करने से मना कर दिया तथा उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई है। बुधवार सुबह गैसड़ी की पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों की आशंका पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?