उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत ( Baghpat ),जिले में बुधवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर राज्य स्तरीय पहलवान( Wrestler ) आकाश को गोलियों से भून डाला ।बड़ौत कोतवाली के लुहारी गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े लेकिन बदमाश उनके पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। एक युवक मौके पर घायल हालत में मदद के लिए चिल्ला रहा था तो उसका साथी पहलवान आकाश लहूलुहान अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ा था।
फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण उधर दौड़े, तो ग्रामीणों को आता देख तीन बाइकों पर सवार बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने पहलवान छोटू उर्फ आकाश पुत्र नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि भरत पुत्र देवेंद्र उम्र 22 साल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।बागपत ( Baghpat) में पहलवान ( Wrestler )की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस का कहना है कि आकाश राज्य स्तरीय पहलवान ( Wrestler )था। खेल के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद गांव के युवक समझौते के लिए बुलाकर ले गए। वहां बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने आकाश और उसके साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें पहलवान आकाश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है।
उधर आकाश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।।बागपत ( Baghpat) के एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि चार हमलावरों के नाम सामने आए हैं, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?