
हाथरस ( Hathras ) की एक दलित युवती के साथ हुई हैवानियत और उसकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश के हाथरस ( Hathras ) जिले को अभेद्य दुर्ग में तब्दील कर दिया गया है। चाहे मीडिया हो या राजनीतिक दल के नेता, यहाँ तक कि पीड़िता का केस लड़ने जा रही महिला वकील के लिए हाथरस में घुसने के सारे रास्ते बंद कर दिये गए हैं।
लेकिन इस अभेद्य दुर्ग के अंदर प्रशासन की निगरानी में जो कारगुजारियाँ हो रही हैं, उससे सभी आश्चर्यचकित हो गए हैं। जिस जिले में प्रशासन की इच्छा के बिना फिलहाल परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहाँ उस दलित लड़की के साथ दरिदंगी करने के आरोपियों के पक्ष में 12 गांवों के ठाकुरों की महापंचायत हो गयी जिसमें हजारों लोग जुटे और प्रशासन तमाशबीन बना रहा ।
बिटिया की मौत के मामले में ठाकुर समाज के लोग धीरे-धीरे आरोपियों के पक्ष में खुलकर सामने आने लगे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को गांव बघना में 12 गांवों के लोगों की पंचायत हुई। इस पंचायत में लोगों ने आरोपियों के पक्ष से मांग उठाई, कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए। वहीं आरोपी पक्ष और बिटिया पक्ष के लोगों का नारको टेस्ट कराया जाए, जिससे हकीकत सामने आ सके और निर्दोषों को न्याय मिल सके।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव गहरा रहा है।चंदपा क्षेत्र के जिस गांव की बिटिया के साथ दरिंदगी हुई, वह वाल्मीकि समाज की थी, जबकि आरोपी चारों युवक ठाकुर समाज के हैं। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है और एकजुट भी होता जा रहा है। इस तरह की सुगबुगाहट आसपास के गांवों में भी देखी जा रही है।
भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने आरोप लगाया है कि लड़की को उसके भाई और मां ने ही मारा है। उनका कहना है कि चारों युवक निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। वहीं सांसद राजवीर सिंह दिलेर को लेकर उन्होंने कहा है कि उन्हें तो जनता सबक सिखाएगी।
हाथरस ( Hathras ) की बिटिया के प्रकरण में एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को इस मामले में क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फंसवाया है। इसकी वजह यह है कि दूसरा पक्ष वाल्मीकि जाति का है और सांसद भी इसी बिरादरी के हैं जबकि वे लोग ठाकुर हैं।
आपको बता दें कि हाथरस की घटना को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता तो बढ़ ही गई है, इलाके में तनाव भी बढ़ गया है। राहुल और प्रियंका गांधी के विरोध प्रदर्शन के बाद हाथरस में धारा 144 लागू कर दी गई है। बिटिया के गांव जाने वाले सभी रास्तों पर बड़़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?