बिहार विधानसभा चुनाव-2020 ( Bihar Assembly Elections 2020 ) के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार को भाजपा ( BJP )की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण के मतदान में आने वाली 27 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ( Shreyasi Singh) को पार्टी ने जमुई विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को टिकट दिया है। बांका सीट से राम नारायण मंडल, कटोरिया से निकी हेम्ब्रम, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ज्ञानु, बिक्रम से अतुल कुमार, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे तथा सीटों की घोषणा हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया गया बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly ) में जेडीयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू अपने कोटे में से सात सीटें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को दिया तो बीजेपी ने अपनी नौ सीटें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को दी है।
महागठबंधन (Mahagathbandhan) छोड़ने के बाद वीआइपी को एनडीए में शामिल कर लिया गया है। आज बीजेपी ( BJP ) जेडीयू ने अपनी सभी 243 सीटों की भी घोषणा कर दी। बीजेपी( BJP ) ने पहले चरण के 27 प्रत्याशियों (Candidates) के नाम की भी घोषणा कर दी है। इसके पहलेहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने पहले चरण के अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जेडीयू के प्रत्याशियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी के हाथ से कई सीटें निकल गईं हैं, जबकि कई कद्दावर नेताओं के टिकट कट गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?