Wednesday, June 24, 2026

China, Delhi, INDIA, News, Politics, World

चीनी दूतावास के बाहर ताइवान का पोस्टर लगाने पर भड़का चीन, कहा- आग से खेल रही बीजेपी

भारत में चीनी ( ) दूतावास के बाहर के राष्ट्रीय दिवस( ) के पोस्टर लगाए जाने से चीन भड़क उठा है। चीन का सरकारी अखबार  (  ) ने पोस्टर लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह आग से खेलने जैसा काम है और इससे पहले से खराब चल रहे भारत-चीन संबंध और ज्यादा खराब होंगे।चीनी अखबार ने कहा कि भारत की सत्‍तारूढ़ बीजेपी मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़े और यह समझे कि वह आग से खेल रही है।

ग्लोबल टाइम्स  (Global Times  )ने स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए लिखा है कि नई दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर ताइवान के राष्ट्रीय दिवस को लेकर सैकड़ों पोस्टर लगाए गए थे। ग्लोबल टाइम्स  (Global Times  )ने कहा है कि यह पोस्टर दिल्ली के बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा लगाए गए थे।

दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ( Ambassy) के नजदीक शनिवार को ताइवान को राष्ट्रीय दिवस ( )पर बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए थे।  पोस्टर, जिसपर लिखा था 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान को बधाई, दिल्ली के  (  ) नेता की तरफ से चीन को चिढ़ाने के लिए लगाए गए थे। उन्होंने खुद इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने बताया कि इन पोस्टरों को शुक्रवार की रात शांति पथ पर चीन के दूतावास के नजदीक लगाया गया था।

यह इलाका दिल्ली के चाक्यपुरी में स्थित है। एनडीएमसी के अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘हमने चीन के दूतावास के करीब लगाए गए इन पोस्टरों को हटा दिया है।’ इससे पहले चीन के दूतावास ने भारतीय मीडिया को दिशानिर्देश जारी कर कहा था कि वह ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर भारत की ‘एक चीन की नीति’ का उल्लंघन नहीं करे। दूतावास ने सात अक्टूबर को जारी पत्र में कहा, ‘सभी देशों को, जिनका राजनयिक संबंध चीन के साथ है, उन्हें मजबूती के साथ एक चीन नीति का सम्मान करना चाहिए, जो लंबे समय से भारत सरकार का भी आधिकारिक रुख है।’

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels